{"_id":"6800006bca255f4c8b0617b4","slug":"vanshika-got-first-place-in-debate-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-141798-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाद-विवाद में वंशिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाद-विवाद में वंशिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
Thu, 17 Apr 2025 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में छात्रा को पुरस्कार देते प्रधानाचार्य जेपी मौर्य। स्रोत शिक्षक
पुवायां। आंबेडकर जयंती पर बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई। ब्लॉक सभागार में सेमिनार, वाद-विवाद गोष्ठी हुई।
प्रभातफेरी को पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी में राना पब्लिक स्कूल, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जनकल्याण कन्या स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राना पब्लिक स्कूल की वंशिका त्रिवेदी ने प्रथम, शांभवी ने द्वितीय और सार्थक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सात बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने कहा कि संविधान हमें शक्ति के साथ कर्तव्य प्रदान करता है। शिक्षक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्ता की ऊंचाइयों पर पहुंचा कर डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करें। बीईओ ने निपुण भारत अभियान में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक राधा, पारुल अग्रवाल, रोली गुप्ता, पारुल देवी, अनुराधा, प्रीति रानी, अंकिता, हिमानी, कंचन, ममता रानी, प्रियंका, श्रुति, अपेक्षा पांडे, पारुल कौशिक, सुनाली, श्वेता गुप्ता, दीपा रानी, रूपल गुप्ता, नीलम सैनी, शिवानी यादव, सीमा देवी को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस मौके पर एसआरजी अरूण कुमार गुप्ता, अमिता शुक्ला, पल्लवी, रिया श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार अवस्थी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। संचालन गौरव त्रिपाठी ने किया।