फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vanshika becomes Station House Officer for a day; Archana takes charge of the women's help desk.

Shahjahanpur News: एक दिन की थाना प्रभारी बनीं वंशिका, अर्चना ने संभाली महिला हेल्पडेस्क

Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vanshika becomes Station House Officer for a day; Archana takes charge of the women's help desk.
तिलहर थाने में समस्याएं सुनती एक दिन की प्रभारी वं​शिका गुप्ता व हेल्प डेस्क प्रभारी अर्चना। सं
तिलहर। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा वंशिका गुप्ता को एक दिन के लिए तिलहर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। वहीं, छात्रा अर्चना ने महिला हेल्पडेस्क प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बनीं वंशिका गुप्ता ने थाने पहुंचकर सामान्य डायरी (जीडी), कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क और साइबर हेल्पडेस्क की कार्यप्रणाली समझी। उन्होंने थाने पहुंचीं महिलाओं और अन्य फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन

वहीं, अर्चना ने महिला हेल्पडेस्क पर महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्हें शिकायत दर्ज कराने, पुलिस सहायता लेने और महिला सुरक्षा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद और महिला उपनिरीक्षक नेहा सैनी ने छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। महिला कांस्टेबल अंजलि और बंसी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed