{"_id":"6276c4a249f80c6ad244fd1d","slug":"vaishnavi-aarushi-and-harvinder-got-first-place-in-the-race-shahjahanpur-news-bly484069184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में वैष्णवी, आरुषि व हरविंदर ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में वैष्णवी, आरुषि व हरविंदर ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में दौड़ लगाते छात्र
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विश्व एथलेटिक्स दिवस के उपलक्ष्य में हथौड़ा बुजुर्ग स्थित ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता हुई। वैष्णवी, आरुषि और हरविंदर विक्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरुक करा गया।
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बृजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेलों का महत्व समझाया और प्रमुख एथलीटों के संबंध में जानकारी दी। प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर तथा 100 मीटर की दौड़ कराई गई। इस बीच प्राइमरी वर्ग की वैष्णवी प्रथम, यश द्वितीय व कुशाग्र तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग में आरुषि ने पहला, रूपांशी दूसरा और नैंसी तीसरा स्थान पाया। माध्यमिक वर्ग में हरविंदर विक्रम प्रथम, फूल बी द्वितीय एवं खुशविंदर तृतीय रहे। विजेताओं को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बृजेश कुमार व स्कूल प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने पुरस्कृत किया।