{"_id":"60e89c358ebc3ebf5205f1a3","slug":"vaccination-shahjahanpur-news-bly4525992101","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की मिली खेप, टीकाकरण कराने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की मिली खेप, टीकाकरण कराने पहुंचे लोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें सुबह दस बजे से लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान तमाम लोग पहली और दूसरी डोज लगवाने पहुंचे और किसी तरह की समस्या होने से इनकार किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पिछले दिनों वैक्सीन की उपलब्धता कम होने की वजह से टीकाकरण नहीं हो पा रहा था। अब वैक्सीन प्राप्त होने लगी है और उसका वितरण सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया जा रहा है। ताकि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को प्रतिरक्षित किया जा सके। बताया कि शुक्रवार को जिले के 17 केंद्रों पर 30 सत्रों का आयोजन किया गया। प्रत्येक सत्र में 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया, ज्यादातर केंद्रों पर शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
पुराना जिला अस्पताल स्थित जली कोठी : यहां शुक्रवार को तीन सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें तीन सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया। दोपहर 12:00 बजे तक कई लोग टीकाकरण करवा कर जा चुके थे और कुछ अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। 12:30 बजे के करीब तीनों सत्रों पर 65 लोगों को टीका लग चुका था। इनमें पहली ओर दूसरी डोज लगवाने वाले शामिल रहे।
विज्ञापन
लोदीपुर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र : दोपहर एक बजे गिने-चुने लोग ही टीकाकरण कराने के लिए मौजूद थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं, जोकि टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहीं थीं। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से सत्र आरंभ हो गया था, दोपहर 01:00 बजे तक 30 लोगों को टीका लगाया गया। वैक्सीन आदि को लेकर कोई समस्या नहीं थी।
खुदागंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र : यहां शुक्रवार को 400 लोगों ने टीका लगवाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुदागंज प्रभारी डॉ. मोहम्मद शजर अंसारी ने खुदागंज के उप स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण का जायजा लिया। साथ ही केंद्र पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और टीकाकर्मियों को निर्धारित समय पर टीका शुरू कराने की हिदायत दी।
16 केंद्रों पर 500 लोगों ने लगवाया टीका
जैतीपुर में खेड़ा रठ, खमरिया, डभौरा, गढ़िया रंगीन, शंकरपुर, अमरेडी, बझेड़ा, भगवानपुर, गोहवार, अगरोली, नवादा अकबरपुर समेत 16 केंद्रो पर 500 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लईक अहमद ने बताया कि अब भी कुछ गांवों में लोग टीका लगवाने में संकोच करते हैं। लोग ज्यादा जागरूक नही हैं, टीका एकदम सुरक्षित है। लोग इसके प्रति भ्रांति न पालें और टीकाकरण कराएं।
तिलहर सीएचसी : शुक्रवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें 110 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। अपराह्न तीन बजे केंद्र टीका लगवाने के लिए महिला व पुरुष दोनों ही मौजूद थे। पहली और दूसरी डोज लेने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि सुबह से टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया, शाम पांच बजे तक टीका लगाया गया।
टीका लगवाकर सुरक्षित किया
टीकाकरण कराने के लिए काफी समय से सोच रही थी। कल ही मैंने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया और जली कोठी केंद्र पर टीका लगवाने के लिए शुक्रवार की डेट मिल गई। आसानी से टीका लग गया है। कोई दिक्कत नहीं हुई। - प्राची
पहली डोज 85 दिन पहले ही लगवा ली थी। उनके पास दूसरी डोज लगवाने के लिए मेसेज आया, तो टीकाकरण कराने के लिए केंद्र पर आ गया। गिने-चुने लोग ही यहां मौजूद थे। दूसरी डोज लेकर खुद को पूर्ण प्रतिरक्षित कर लिया है। - नरेश कुमार
मैंने कल ही टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने के साथ स्लॉट बुक किया था। आज केंद्र पर जाकर टीका भी लगवा लिया। किसी कारणवश पहली डोज लेने में इतना समय लगा, लेकिन अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। - पवन कुमार
स्लॉट बुक करने और टीका लगवाने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। बड़ी आसानी से मुझे स्लॉट मिल गया, अब टीका भी लग गया है। बीमार होने की वजह से टीका लगवाने में देरी हुई। जिन्होंने टीका नहीं लगवाया जरूर लगवाएं। - लक्ष्मी देवी
70 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
तिलहर। श्री रामकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में तिलहर सीएचसी परिसर में लगाए गए वैक्सीनेशन कैंप में 70 लोगों को टीका लगाया गया।
इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने कहा कि वैक्सीनेशन से हम लोग कोरोना को हरा सकते हैं। इसलिए सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अत्यंत जरूरी है। वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की प्रवक्ता रेनुका ने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराना चाहिए ताकि देश में फैली महामारी से बचा जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष मनोज युवा ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए टीका लगवाना बहुत ही आवश्यक है। सभी आयु वर्ग के लोग निशुल्क वैक्सीनेशन का लाभ अवश्य उठाएं। साथ ही साथ वैक्सीन लगवाने के बाद भी दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, नियम का पालन करते रहें। इस अवसर पर काजल देवी, रमा देवी, रश्मि सिंह, अनुराग पाल, शीलू देवी, शिवांगी मिश्रा समेत तमाम लोगों ने टीका लगवाया। संवाद