फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   vaccination

1214 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Fri, 05 Mar 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
vaccination
शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में टीका लगवाते डॉक्टर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार को जिले के दस केंद्रों पर सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें 1214 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से हुई। शाम पांच बजे के बाद तक टीकाकरण जारी रहा।
विज्ञापन

टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के बीमार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के दस केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 1214 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें प्रथम व द्वितीय चरण के फ्रंटलाइन वर्कर और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल रहें, जिनको वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के साथ ही जलालाबाद, तिलहर, निगोही व कटरा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों, शीला अस्पताल व ट्रामा सेँटर, गुरुनानक अस्पताल और निपुण नर्सिंग होम में टीकाकरण के लिए सत्रों का आयोजन किया गया। इन सभी केंद्रों पर 1214 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिनमें बुजुर्गों के साथ ही फ्रंटलाइन व स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed