फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uttar Pradesh far away from development in Yogi government: Ajay Kumar Lallu

लल्लू बोले- योगी सरकार के कार्यकाल में विकास से कोसों दूर चला गया उत्तर प्रदेश

Mon, 20 Dec 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh far away from development in Yogi government: Ajay Kumar Lallu
शाहजहांपुर में शहीद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर समाज के सभी वर्गों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की दशा किसी से छिपी नहीं है और विकास के रास्ते कोसों दूर जाता दिख रहा है। वह शहीद दिवस पर रविवार को खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर पार्टी की ओर से आयोजित शहीद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को रोटी, कपड़ा और मकान, नौजवानों को रोजगार, किसानों की आय दोगुनी करने, मुफ्त शिक्षा और प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त करने आदि वायदे करके साढ़े चार पहले जो सरकार सत्ता में आई, उनसे प्रदेश की क्या हालत कर दी, वह सबके सामने है। जनपद में आर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी, खाद कारखाना, चीनी उद्योग आदि को कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों की देन बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीसरी बार यहां आए और सिर्फ भाषण, राशन देकर चले गए। मुख्यमंत्री बताएं कि अगर गुंडे-माफिया जेल चले गए या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं तो हाथरस और उन्नाव में बेटियों के साथ घटनाएं करने वाले लोग कौन हैं।
विज्ञापन

बात-बात पर बुलडोजर चलाने वाले मुख्यमंत्री यह भी बताएं कि लखीमपुर खीरी में किसानों को कार से कुचलने केेे मामले में एसआईटी जांच में दोषी पाए गए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे के घर बुलडोजर कब चलाएंगे। कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती के नौजवान डेढ़ साल से लखनऊ के ईको गार्डन में बैठे हैं, क्योंकि यह सरकार दलितों और पिछड़ों के हक पर डाका डाल रही है। ऐसे मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री उपयोगी बता रहे हैं, लेकिन उन्हें अब गोरखपुर मठ जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चे हिंदू किसी से डरकर अत्याचार के आगे सिर नहीं झुकाते। मुझ पर दो सौ मुकदमेे लगाए गए और 50 बार जेल भेजा गया, लेकिन हिंदुत्ववादी योगी आदित्यनाथ जेल से बाहर आकर संसद में फफककर रोए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की बदौलत फहरा रहा तिरंगा : मुकुल वासनिक
श्रद्धांजलि सभा में शहीदों ओर क्रांतिकारियों को नमन करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी, गोखले, तिलक आदि का नेतृत्व रहा और उनके साथ ही शहादत देने वाले क्रांतिकारियों का नाम भी लिया जाएगा। उन्होंने शहादत नहीं दी होती तो आज तिरंगा फहरते नहीं देख पाते। भाजपा के लोग भारत को नया रंग देना चाहते हैं और इसी के विरोध की लड़ाई लड़नी है।
शहादत का अपमान कर रही भाजपा : इमरान प्रतापगढ़ी
युवा शायर और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने नज्मों के जरिए केंद्र ओर प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार कर सभा में समा बांध दिया। कहा कि जंगे आजादी से जिन लोगों ने कभी वास्ता नहीं रखा, वह पिछले सात वर्ष से महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी की शहादत का यह कहकर अपमान कर रहे हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 साल में क्या किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को जो कुछ दिया, चाय बेचने वाला पूरा भारत बेच रहा है। देश का चौकीदार सोया हुआ है और इसीलिए अपना ट्विटर एकाउंट भी नहीं बचा पाया।
सेनानी परिवारों को किया सम्मानित
सभा से पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने शहीद अशफाकउल्ला खां के प्रपौत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशफाकउल्ला खां को पगड़ी पहनाई और सेनानियों के परिवार वालों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता और जनपद प्रभारी रिसाल अहमद के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। आलोक प्रताप सिंह भोला ने संचालन किया।

कई जनपदों से आए वरिष्ठ नेता अजीजउररहमान, बरेली महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, अरशद अली गुड्डू, राजेश पाठक, यतीश शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, राकेश मिश्रा, कृष्ण विनोद मिश्र, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद कुरैशी, अरुणोद मिश्रा, सुनीता सिंह, रफतजहां बेगम, मधु मिश्रा, अदीब अहमद आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान पर कांग्रेस की ओर से आयोजित शहीद श्रद्धांजलि सभा में ?

शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान पर कांग्रेस की ओर से आयोजित शहीद श्रद्धांजलि सभा में ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed