फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Utensil trader dies in accident near Hardoi bypass

Shahjahanpur News: हरदोई बाइपास के पास हादसे में बर्तन व्यापारी की मौत

Sun, 23 Nov 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Utensil trader dies in accident near Hardoi bypass
बृजमोहन। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी बाइक सवार 72 वर्षीय बृजमोहन की हरदोई बाइपास के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बृजमोहन की सदर बाजार में बर्तन की दुकान है। शुक्रवार की रात वह परिवार के लोगों के साथ एक दावत में शामिल होने के लिए गए थे। इस बीच उन्होंने परिवार के लोगों को घर भेज दिया और किसी को छोड़ने के लिए उसके घर गए। वापसी में हरदोई बाइपास के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी मंजू, बेटे अनुभव, सौरभ और बेटी वर्णिका का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वह हेलमेट लगाए थे। आरसी मिशन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed