फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urs of Nemat Shah Wali begins with Chadarposhi

चादरपोशी के साथ नेमत शाह वली का उर्स शुरू

Tue, 01 Mar 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Urs of Nemat Shah Wali begins with Chadarposhi
सूफी बुजुर्ग हजरत नेमत शाह उर्स चादर पोशी करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सूफी बुजुर्ग हजरत नेमत शाह वली रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स सोमवार से मोहल्ला ऐमन जई जलालनगर स्थित दरगाह पर चादरपोशी के साथ शुरू हो गया। कुल शरीफ मंगलवार को होगा। मस्जिद के इमाम मौलाना आदिल रजा नूरी के नेतृत्व में सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे अकीदतमंदों ने हजरत नेमत शाह वली की मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी की।
विज्ञापन

मौलाना आदिल रजा ने नज्र व फातिहा ख्वानी कर कौम व मिल्लत की खुशहाली व सलामती की दुआ की। हाजरीन में शीरीनी तकसीम की गई। शब्बन खां, हाजी जलीस रजवी, महबूब हसन, राशिद हुसैन, अनवर अली खां, हकीम खुशहाल वारसी, अब्दुल कदीर, आकिल खां, अरशद खां, मो. आमिर, मो. शहबाज, अहमद हुसैन, जमाल खां, कमाल खां, मो. अखलाक, फरीद खां आदि जायरीन मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदिल नूरी ने बताया कि एक मार्च को प्रात: 9 बजे से कुल शरीफ की महफिल होगी। मुख्य अतिथि शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी के अलावा मौलाना निजामुददीन, मौलाना तौसीफ रजा, हाफिज कासिम अख्तर वारसी आदि उलेमा शामिल रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed