फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urs begins with Parcham Kushai in Khanqah-e-Kalmian

खानकाह-ए-कलीमियां में परचम कुशाई के साथ उर्स का आगाज

Thu, 24 Mar 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Urs begins with Parcham Kushai in Khanqah-e-Kalmian
मीरानपुर कटरा में उर्स के मौके पर खानकाह-ए-कलीमिया में की गई सजावट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में नेशनल हाईवे पर मोहल्ला बंगशान स्थित खानकाह-ए-कलीमीया में हजरत सैयद कासिम अली कलीमी रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स शरीफ का बुधवार से आगाज हो गया। परचमकुशाई की रस्म में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर हाजिरी दी।
विज्ञापन

सुबह फजिर की नमाज के बाद कुरआनख्वानी का आयोजन किया गया। इसके बाद सज्जादानशीन सैय्यद आदिल महमूद कलीमी के नेतृत्व में परचम कुशाई की रस्म के साथ उर्स शुरू हो गया। इस बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उर्स को देखते हुए खानकाह को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

खानकाह-ए-कलीमीया के प्रवक्ता सैयद सरवर महमूद कलीमी उर्फ एहशाम मियां ने बताया कि 25 मार्च को जोहर की नमाज के बाद चादरपोशी की जाएगी। यह रस्म सज्जादानशीन सैयद आदिल महमूद कलीमी के जेरे निजामत में अदा की जाएगी। 26 को मूए-मुबारक के दीदार अकीदतमंदों को कराया जाएगा। 27 मार्च को सुबह कुलशरीफ की महफिल सजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed