फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urn out of fanfare in Katra trip

कटरा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Wed, 02 Sep 2015 11:19 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Wed, 02 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Urn out of fanfare in Katra trip
भूमिसेन महाराज देवस्थान पर बुधवार से शुरू हो रही श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें तमाम लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा की शुरुआत मोहल्ला कायस्थान कनौजिया मंदिर से हुई, जो मोहल्ला बजरिया, मेन बाजार, स्टेशन मार्ग से होती हुई नहर कोठी स्थित भूमिसेन महाराज देवस्थान पर पहुंचकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में शामिल भगवान शंकर, पार्वती, राधा कृष्ण सहित अन्य झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा जहां जहां से गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के समापन के बाद हवन किया गया। तत्पश्चात भागवत कथा विधिवत प्रारंभ हो गई । कलश यात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन सुकेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, कमलेश सक्सेना, सिया सरन शर्मा, कमलेश दिवाकर, संजीव सैनी, मनोज कुमार, संजीव गुप्ता, राकेश राठौर, सरोज शर्मा, नेहा सैनी, वंदना सिंह, मुक्ता शर्मा, नीतू मिश्रा, सीमा कश्यप, विमला, गीता, मंजू आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed