फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urea was distributed throughout the day, yet many farmers returned empty-handed.

Shahjahanpur News: दिनभर यूरिया वितरण, फिर भी खाली हाथ लौटे कई किसान

Tue, 16 Dec 2025 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Urea was distributed throughout the day, yet many farmers returned empty-handed.
परौर ​​स्थित साधन सहकारी समिति चौकिया पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े किसान। संवाद
परौर। यूरिया के लिए किसानों की परेशानी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। सारे काम छोड़कर उन्हें लाइन में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद यूरिया नसीब नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

चौकिया गांव की साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को सुबह से किसानों को यूरिया का वितरण शुरू करा दिया गया। किसानों की संख्या ज्यादा होने पर उनकी कतार लगवाकर खाद बांटी गई। शाम तक वितरण होने के बावजूद कई किसानों को खाद नहीं मिल सकी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

चौकिया समिति के गोदाम पर पिछले स्टॉक की यूरिया शेष बचने के बाद दाे दिन पहले खाद की नई खेप की आवक हो गई। इस तरह गोदाम पर 1410 बोरी यूरिया उपलब्ध हो गई। इसका वितरण केवल उन्हीं किसानों को किया गया, जो समिति के सदस्य हैं। उनकी कतार लगवाने पर कई ऐसे किसान भी सामने आए, जो समिति के सदस्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, ऐसे सदस्य किसान भी कतार में लग गए, जिन्होंने अपना आधार और अन्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए। समिति के सदस्य किसानों को खाद के लिए कागजात लेकर बुधवार को आने के लिए कहा गया। अपर जिला सहकारी अधिकारी ओमप्रकाश मौर्य ने बताया कि समिति से किसानाें को यूरिया का नियमानुसार वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार समिति पर खाद निरंतर उपलब्ध कराई जाएगी।
--
नेटवर्क की कमी से यूरिया के वितरण का काम प्रभावित

मीरानपुर कटरा। जौरा खास गांव की साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को किसानों को यूरिया बांटी गई। हालांकि, इस दौरान नेटवर्क की कमी से ई-पॉस मशीन पर तमाम किसानों के अंगूठा निशान लेने में समिति के कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई और इस वजह से वितरण का काम भी कई बार बाधित हुआ।

समिति के सचिव श्रीपाल ने बताया कि मंगलवार को सुबह कुछ देर तक नेटवर्क सामान्य बने रहने से मशीन भी सही काम करती रही, लेकिन बाद में बार-बार नेटवर्क भंग होने लगा। इस कारण सुबह से शाम तक मात्र 150 किसानों को 400 बोरी यूरिया बांटी जा सकी। उन्हाेंने बताया कि जिन किसानों को भुगतान और आवश्यक कागजात जमा करने पर भी यूरिया नहीं मिल सकी, उन्हें बुधवार को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed