{"_id":"68a622f5f38d942320049c5d","slug":"urea-did-not-reach-the-committees-even-after-sending-the-demand-to-the-headquarters-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-150809-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मुख्यालय को मांग भेजने पर भी समितियों पर नहीं पहुंची यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मुख्यालय को मांग भेजने पर भी समितियों पर नहीं पहुंची यूरिया
विज्ञापन
निगोही के गांव संडा खास सहकारी समिति पर लगी किसानों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। जिले की सहकारी समितियों पर मांग की तुलना में खाद की आपूर्ति कम होने से किसान बुधवार को भी यूरिया के लिए भटकते रहे। मुख्यालय को मांग पत्र भेजने पर भी कई समितियों को खाद की नई खेप नहीं मिल सकी। कुछ समितियों पर खाद के पुराने स्टॉक का वितरण शुरू किया, लेकिन बाद में सर्वर डाउन हो जाने से ई-पाश मशीनें ठप हुईं तो वितरण में बाधा पड़ गई और कई किसान मायूस लौट गए।
निगोही में संडा खास सहकारी समिति पर खाद आने की सूचना पाकर वहां तमाम किसान एकत्र हो गए। सचिव ने जब प्रति आधार कार्ड और खतौनी पर एक-एक बोरी किसानों को देना शुरू किया। इस दौरान ज्यादा खाद मांग रहे किसानों ने नाराजगी भी जताई।
--
टोकन मिलने पर भी खाली हाथ लौट गए किसान
कुर्रियाकलां। गांव की सहकारी समिति पर बुधवार को क्षेत्र के किसान सुबह से खाद के लिए भटकते रहे। मंगलवार को एक ट्रक से आई 500 बोरी यूरिया बंटने के बाद भी किसानों की भीड़ बनी रही। इस पर शेष किसानों को टोकन देकर उन्हें बुधवार का समिति के गोदाम पर बुलाया गया। किसान खाद मिलने की उम्मीद में सुबह से टोकन लेकर पहुंच गए, लेकिन दोपहर बाद तक यूरिया का नया स्टॉक नहीं पहुंचा। समिति के सचिव ने बताया कि किन्हीं कारणों से ट्रक पर खद लोड नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि अब बृहस्पतिवार को यूरिया बांटी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
--
जलालाबाद की सात समितियों के दिन भर बंद रहे गोदाम
जलालाबाद। खंडहर, मनोरथपुर और गुलड़िया समितियों पर बुधवार को यूरिया बांटी गई, लेकिन कुछ देर बाद सर्वर की समस्या से ई-पास मशीन चलने में दिक्कत आने से वितरण कार्य काफी धीमी गति से हुआ। क्षेत्र की सात अन्य समितियों के गोदामों पर दिन भर ताला पड़ा रहा, क्योंकि वहां खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है। एडीओ विजय राज ने बताया कि तीन हजार बोरी खाद की मांग मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। संवाद
-- समितियों के दिन भर चक्कर काटते रहे किसान
कांट। बुधवार को तमाम किसान दिन भर नगर समेत औदापुर गांव की सहकारी समितियों के चक्कर काटते रहे, लेकिन दोनों जगह खाद नहीं मिली। किसानों के अनुसार इस बार डीएपी भी देर से आई और वह भी सीमित मात्रा में ही मिली थी। अब यूरिया नहीं मिलने से फसलें खराब हो रही हैं। बाजार में यूरिया की 45 किलो की बोरी 266.50 रुपये के बजाय 330 से 350 रुपये में बिक रही है। स्थानीय समिति के सचिव सर्वेश सिंह के अनुसार जितनी यूरिया प्राप्त हुई, उसका वितरण किया जा चुका है। संवाद
-- दुकानों पर महंगी यूरिया के साथ जिंक लेने के लिए किसान मजबूर
तिलहर। ब्लॉक क्षेत्र के गांव राजनपुर, लखोहा, ढकिया रघा, बतलैया, रुजवारी, पहरा सलेमपुर व समधाना की सहकारी समितियों पर किसानों को मांग के अनुरूप यूरिया नहीं मिल रही है। बुधवार को कई किसानों ने फुटकर विक्रेताओं से 350 रुपये के ऊंचे भाव पर यूरिया खरीदी। अमानपुर गौंटिया के विनीत और बड़ेपुर गांव के प्रमोद ने बताया कि दुकानदार एक बोरी यूरिया मांगने पर 400 रुपये का जिंक पैक भी लेने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है और मना करने पर खाद भी नहीं दी जा रही है। एडीओ सहकारिता राकेश कुमार का कहना है कि किसान जरूरत से ज्यादा खाद मांग रहे हैं और इसी वजह से खाद का संकट है।
-- चौकिया समिति पर नहीं पहुंचा खाद का ट्रक
परौर। चौकिया साधन सहकारी समिति पर यूरिया का ट्रक बुधवार को भी नहीं पहुंचा। इस कारण किसान निराश होकर लौट गए। समिति पर एक सप्ताह से खाद की आपूर्ति नहीं होने से किसानों को बाजार से ऊंची दर पर खाद लेनी पड़ रही है। क्षेत्र के सुखपाल सिंह गुर्जर, राजीव चौहान, रणधीर सोमवंशी, अजीत सिंह, धनपाल सिंह, प्रताप सिंह आदि ने चौकिया समेत लक्ष्मणपुर, श्रीनगर और दहेलिया समितियों से खाद का वितरण जल्द कराने की प्रशासन से मांग की है। चौकिया समिति के सचिव पुत्तू लाल मिश्रा के अनुसार बाढ़ के कारण यूरिया का ट्रक नहीं आ सका।
--
समितियों को लगातार खाद का आवंटन कराया जा रहा है। लक्ष्य से अतिरिक्त खाद का वितरण हो चुका है। खाद की कहीं दिक्कत नहीं है। नेटवर्क की समस्या से दिक्कत आ जाती है। खाद का वितरण सुचारु रूप से हो रहा है।
- अखिलेश प्रताप सिंह, एआर कोऑपरेटिव