{"_id":"692f21adf3914588d900e182","slug":"uproar-over-the-death-of-a-pregnant-woman-road-blockade-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159238-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रसूता की मौत पर हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रसूता की मौत पर हंगामा, लगाया जाम
विज्ञापन
किरन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज बड़ी बिसरात निवासी नीरज की 35 वर्षीय पत्नी किरन की सोमवार सुबह निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर करीब 30 मिनट तक जाम लगाया। बाद में पुलिस ने किसी तरह मान मनौवल कर जाम खुलवाया।
सोमवार की दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर नीरज ने पत्नी किरन को मोहल्ला अजीजगंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार सुबह ऑपरेशन से बेटे को जन्म देने के बाद तबीयत बिगड़ने से किरन की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए सड़क पर आकर जाम लगा दिया।
चौक कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि हालत बिगड़ने पर प्रसूता को आईसीयू में ले गए और मिलने नहीं दिया गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल संचालक ने बताया कि मरीज के ऑपरेशन से पहले ही परिजनों को खतरे के बारे में बता दिया गया था। महिला को बचाने का पूरा प्रयास किया गया था। लापरवाही की बात बिलकुल निराधार है।