{"_id":"68ea441a376afd60980a04bb","slug":"uproar-over-death-of-youth-in-private-hospital-allegations-of-negligence-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154825-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन
निजी अस्पताल में युवक की मौत पर पहुंच जांच करती पुलिस। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित निजी अस्पताल में शुक्रवार रात युवक की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे चले हंगामे के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम न कराने की बात कहते हुए शव को घर ले गए।
रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक को तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। उसकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गईं थीं। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
रात में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। मृतक के पिता विजय का आरोप था कि भर्ती के समय उनसे 25 हजार रुपया जमा करा लिया गया था। 11 हजार रुपये की दवाएं दीं गईं। इसके बाद और रुपयों की मांग की। आरोप है कि मोहित को गलत दवा और इंजेक्शन लगा दिया गया। ऑक्सीजन भी निकाल दी गई। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया था। मामला शांत होने पर परिजन शव को घर लिए गए। उन्होंने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।