फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar in medical college over death of newborn after delivery

Shahjahanpur News: प्रसव के बाद नवजात की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Thu, 20 Nov 2025 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Uproar in medical college over death of newborn after delivery
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बच्चे की मौत पर गुमसुम बैठे परिजन। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टर व स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। मेडिकल कॉलेज की चौकी पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के चौढ़ेरा गांव की सारिका को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की शाम परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि रात में प्रसव के बाद कई बार डाॅक्टर को बुलाया गया, लेकिन कोई देखने नहीं आया। स्टाॅफ के पास भी गए, लेकिन कोई सही बात नहीं बताई गई और लापरवाही करते हुए टालते रहे।
विज्ञापन

इस बीच आए डॉक्टर ने नवजात को मशीन पर ले जाने की बात कही। इसके बाद नवजात को एक निजी अस्पताल में ले गए। डाॅक्टर ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत पर बृहस्पतिवार सुबह हुए हंगामे के दौरान भीड़ लग गई। हंगामे की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत कर पुलिस व कुछ गणमान्य लोगों ने मामले को शांत कराया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed