फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar among farmers angry over irregularities in fertilizer distribution

Shahjahanpur News: खाद वितरण में गड़बड़ी से नाराज किसानों का हंगामा

Tue, 29 Oct 2024 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Oct 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar among farmers angry over irregularities in fertilizer distribution
मदनापुर क्षेत्र के साधन सहकारी समिति लश्करपुर में किसानों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सहकारी समितियों पर खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें थम नहीं रही हैं। सोमवार को मदनापुर क्षेत्र की लश्करपुर और कलान की आंधीदेई सहकारी समिति पर खाद लेने पहुंचे किसानों ने वहां के सचिवों समेत अन्य कर्मचारियों पर वितरण में मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस वजह से आंधी देई समिति में खाद बांटने का काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

मदनापुर के लश्करपुर गांव की साधन सहकारी समिति के गोदाम पर सोमवार को खाद वितरण में गड़बड़ी होती देख काश्तकार आक्रोशित हो गए। किसानों ने समिति के सचिव रामनरेश शर्मा पर खाद वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगाया। हालांकि, खाद वितरण के दौरान निगरानी को एडीओ पंचायत मौजूद रहे। किसानों का कहना था कि कुछ लोगों को ज्यादा खाद दी जा रही है। समिति के सचिव और लेखाकार ने आरोपों से इन्कार करते हुए स्पष्ट किया कि किसानों को उनके खेती रकबा के अनुसार खाद दी जा रही है। कलान में आंधीदेई समिति पर एक सप्ताह बाद सोमवार को डीएपी खाद की चार सौ बोरी भेजी गईं। समिति के सचिव परिमाल सिंह और एडीओ (कृषि) रामराज ने क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में किसानों को दो-दो बोरी वितरित करानी शुरू की। कुछ देर बाद वहां सैकड़ों किसान पहुंच गए और उन्होंने खाद के लिए हंगामा शुरू कर दिया। इस कारण मात्र 103 बोरी डीएपी बंट सकी। सचिव ने बताया कि शेष 297 बोरी खाद का वितरण मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed