फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar after accident: car window smashed, teacher and his daughter beaten up.

Shahjahanpur News: हादसे के बाद हंगामा, कार का शीशा तोड़ा, शिक्षक व उनकी बेटी को पीटा

Sat, 10 Oct 2026 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uproar after accident: car window smashed, teacher and his daughter beaten up.
अजीजगंज चौकी पर खड़ी सहायक अध्यापक राजीव की क्षतिग्रस्त कार। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के पास कार से महिलाओं को टक्कर लगने के बाद हंगामा हो गया। आरोप है कि महिलाओं के परिवार वालों ने कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। सहायक अध्यापक व उनकी बेटी को पीट दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

मूलरूप से कस्बा जलालाबाद निवासी राजीव द्विवेदी बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक हैं। वह साउथ सिटी काॅलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे बेटी शगुन को दवा दिलाने कार से जा रहे थे। राजकीय मेडिकल कॉलेज गेट के पास सामने चल रही गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान सड़क पार कर रहीं थाना रोजा क्षेत्र के बल्लिया निवासी दो महिलाओं के टक्कर लग गई।
विज्ञापन

आरोप है कि महिलाओं के परिवार वालों ने गाड़ी पर पत्थर मारे। बचने के लिए भागे तो बरेली मोड़ ओवरब्रिज से उतरते ही उनकी गाड़ी के आगे पिकअप लगाकर रोक लिया और गाड़ी से खींचकर उन्हें व उनकी बेटी को पीटा। अजीजगंज चौकी प्रभारी सुशांत रावत ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को चौकी लाई। काफी देर दोनों पक्षों में गहमागहमी होती रही। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed