फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Upon taking the name of Narayan, Ajamil attained Vaikuntha Dham.

Shahjahanpur News: नारायण नाम लेते ही अजामिल को मिला बैकुंठ धाम

Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Upon taking the name of Narayan, Ajamil attained Vaikuntha Dham.
उस्मानबाग चौकी ​स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम में कथा में उप​स्थित महिलाएं। स्रोत: आयोजक
पुवायां। बंडा के गांव पिपरिया घासी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा व्यास मायाराम त्रिवेदी ने अजामिल की कथा सुनाई। कथा व्यास ने सुनाया कि एक ब्राह्मण अजामिल कैसे अपने जीवन के अंत में अपने बेटे नारायण को बुलाता है। नारायण का नाम लेते ही भगवान के दूत आ जाते हैं और यमदूतों को भगाकर अजामिल को बैकुंठ लोक ले जाते हैं। यह कथा बताती है कि, भगवान के पवित्र नाम का एक बार उच्चारण भी पापों को मिटा सकता है और भक्ति के मार्ग पर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को काम, क्रोध, लोभ, मोह त्याग कर कुछ समय भगवान का भजन जरूर करना चाहिए। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में यजमान उमाशशि, कौशल, अजय, सुमित, गुड्डी देवी, हैप्पी, सुलभ, ऋतिक, मोहन सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

--
कथा में श्रीकृष्ण लीला के प्रसंग सुनाए

शाहजहांपुर। मोहल्ला उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष ज्ञान यज्ञ में सातवें दिन पंडित अंकुर शुक्ल ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने सातवें दिन श्रीकृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। अमृता, रीमा, नेहा सक्सेना,मधु, डिंपल, किरण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed