{"_id":"6aea3ebe1f1cef1fda084479","slug":"upjn-defeated-diamond-sports-academy-by-63-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189155-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूपीजेएन ने डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी को 63 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूपीजेएन ने डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी को 63 रनों से हराया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा आईटीआई मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में यूपीजेएन शाहजहांपुर ने डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी रोजा को 63 रनों से पराजित कर दिया। इस दौरान फिरदौस ने 82 रनों की शानदार पारी खेली।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीजेएन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 169 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विकास 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिरदौस ने 82 और सुरजीत ने 44 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से राजन और कुशवंत सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 106 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन, कप्तान सौरभ मलिंगा और गोपी ने 15-15 रन बनाए। यूपीजेएन की ओर से कप्तान सनी सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि फिरदौस और पवन खुराना ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह यूपीजेएन ने मुकाबला 63 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
--
कैंट मैदान पर मैच निरस्त
मंगलवार को कैंट स्थित मैदान पर होने वाले क्रिकेट मैच को किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया। आयोजक अभय सिंह गुर्जर ने बताया कि एक टीम के खिलाड़ी नहीं आने के कारण मैच नहीं कराया गया।