{"_id":"5a68dbcd4f1c1b7f268b63a8","slug":"up-diwas-shahjahanpur-gets-project-worth-53-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी स्थापना दिवस पर जनपद को 53.65 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी स्थापना दिवस पर जनपद को 53.65 करोड़ की सौगात
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
up diwas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज ने 53.65 करोड़ की लागत वाली 200 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत महिलाओं और पुरुषों को चेक, प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित भी किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज में क्रीड़ा मैदान में हुए भव्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सूबे के स्थापना दिवस के महत्व और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने पूर्वजों और इतिहास को नहीं जानता, वह अपने भूगोल की रक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली, ईद, होली, क्रिसमस, दशहरा जैसे त्योहारों से बढ़कर खुशी देने का काम स्थापना दिवस पर किया है। बताया कि सूबे को स्थापना दिवस पर 25 हजार करोड़ का तोहफा दिया जा रहा है। अकेले शाहजहांपुर में 53.65 करोड़ की लागत वाली करीब 200 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। चौधरी ने कहा कि यह मात्र बानगी है, इससे आगे भी बड़ी योजनाओं का पिटारा शीघ्र खुलने वाला है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पहले यह जिला अमर शहीदों के शौर्य से जाना गया, फिर फसलों की पैदावार से पहचान बनी, अब विकास के लिए शाहजहांपुर का नाम ऊंचा होगा।
नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वपटल पर अपनी छाप छोड़ते हुए देश-दुनिया को चमत्कृत कर रखा है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश का कायाकल्प करने का संकल्प ले रखा है। मुख्यमंत्री ने 80 हजार करोड़ रुपये सिर्फ किसानों की खुशहाली के लिए अब तक खर्च किया है, फिर चाहें वह ऋण माफी हो, या फिर गन्ना किसानों का बकाया, धान, गेहूं क्रय केंद्र हों, सभी जगह किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणाओं पर विश्वास नहीं करती, हमारी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ महिलाओं को भी सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, विधायक चेतराम, रोशनलाल वर्मा, मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, डॉ. रुचि द्विवेदी, अरुण सागर, अनुज कुमार सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए समारोह में लीड कांवेंट के बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत और देशभकिय्त गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। समारोह में डीएम अमृत त्रिपाठी, सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, डीपी सिंह, नवनीत पाठक, हरिप्रकाश वर्मा, डॉ. विजय जौहरी, अनिल वाजपेयी, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, डीडीओ, तहसीलदार, बीएसए, नगर पालिका ईओ समेत अन्य विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, किसान और गणमान्य मौजूद रहे।
1211 लोगों को किया गया लाभान्वित
यूपी स्थापना दिवस पर हुए समारोह में प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, विधायक चेतराम, रोशनलाल वर्मा, मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, डीएम अमृत त्रिपाठी ने सौभाग्य योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीएफ के तहत शौचालय स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, चश्मा, स्वेटर आदि से 1211 लोगों को लाभान्वित किया। पात्र महिलाओं और पुरुषों को योजनांतर्गत चेक, प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
200 योजनाओं का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण
यूपी स्थापना दिवस पर शहर समेत सभी तहसीलों की लगभग 200 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिनमें मुख्य रूप से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा, प्लास्टिक सर्जरी एवं वर्न यूनिट, सीएमओ कार्यालय के अलावा पुवायां में अनावासीय तहसील, 50 शैयाओं का मैटरनिटी विंग, छात्रावास, खुटार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीजपुर में 33 केवीए का विद्युत उपकेंद्र, हंसपुर, रसूलपुर चठिया और जौरा भूड़ में नलकूप, 18 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 100 आंगनबाड़ी केंद्र, नगर निकायों के 70 कार्य शामिल हैं।
विभागीय स्टालों ने ग्रामीणों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से वहां पहुंचे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। सर्वाधिक भीड़ बेसिक शिक्षा के अंतर्गत लगाए गए सर्व शिक्षा अभियान और रेशम कीट पालन के काउंटर पर रही। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा, गन्ना विकास विभाग, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार, स्वस्थ भारत, समाज कल्याण, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, सूचना विभाग, पशु पालन विभाग, जिला निर्वाचन कार्यालय आदि की ओर से भी स्टाल लगाए गए।