{"_id":"6105a0a38ebc3eb9fb134c99","slug":"up-board-result-shahjahanpur-news-bly454966428","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
हाई स्कूल व इंटर में पास हुई सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज छात्राएं खुशियां मनाते हुए। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। जिले में हाईस्कूल के संस्थागत 41242 व व्यक्तिगत 337 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि इंटरमीडिएट के संस्थागत 33202 और व्यक्तिगत 1630 विद्यार्थी रहे। इनमें से अधिकतर को पास कर दिया गया। कुछ को असफल घोषित किया गया है, यह वे हैं जो अनुपस्थित रहे या फिर जिनके अभिलेखों में त्रुटियां पायी गईं। देर शाम तक पूरा रिजल्ट जारी न हो पाने से टॉपरों की घोषणा नहीं हो पाई।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं। इसका सीधा लाभ परीक्षा के लिए पंजीकृत 76421 छात्र-छात्राओं को हुआ। उनको इस साल परीक्षा नहीं देनी पड़ी। बगैर परीक्षा कराए यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थियों का शनिवार को दोपहर 3:30 बजे वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया गया। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने अपने मोबाइल और कंम्यूटर पर वेबसाइट खोलकर रिजल्ट को देखा। बिना परीक्षा दिए ही पास होने का रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे, तो अभिभावकों ने भी खुशी का इजहार किया। शहर के कुछ स्कूलों में भी छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देखने पहुंचे। जहां शिक्षकों ने बोर्ड की वेबसाइट से उनका रिजल्ट निकाला और पास होने पर बधाई दी। शहर में सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर, आकांक्षा हाईस्कूल, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। परीक्षा परिणामों को देखने के बाद अपनी खुशी का इजहार किया। प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने पास होने वाले बच्चों को मिठाई खिलाकर उनको बधाई और आशीर्वाद दिया।
-
अनुत्तीर्ण घोषित किए गए कुछ छात्र-छात्राएं
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में किसी को भी फेल न किए जाने के फैसले के बावजूद शनिवार को परिणाम आने पर कुछ छात्र-छात्राओं का रिजल्ट विदहेल्ड शो कर रहा है। जिसके अनुसार यह छात्र-छात्राएं परीक्षा में असफल रहे हैं। डीआईओएस डॉ. शौकीन सिंह ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, जो कि अनुपस्थित रहे हैं या जिनके अभिलेख प्रमाण पत्र त्रुटिपूर्ण पाए गए।
विज्ञापन
-
यूपी बोर्ड परीक्षा संबंधित आंकड़े
हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या
संस्थागत - बालक 25158, बालिका 16094, कुल 41252
व्यक्तिगत - बालक 226, बालिका 111, कुल 337
-
इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या
संस्थागत - बालक 20361, बालिका 12841, कुल 33202
व्यक्तिगत - बालक 1188, बालिका 442, कुल 1630
कुल परीक्षार्थी- 76421
-
परीक्षा होने पर मेहनत से पाते अच्छे अंक
बिना परीक्षा दिए मैंने इंटर में 91.66 प्राप्त किए हैं। अगर परीक्षाएं होती, तो इससे अच्छे अंक प्राप्त कर सकता था। सिविल सर्विसेज में जाना चाहता हूं। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आइडियल मानता हूं।
- अमित यादव, हाईस्कूल, संजय कुमार विद्या मंदिर
---
मैं कंम्यूटर साइंस की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता हूं। इसलिए पढ़ाई को लेकर गंभीर रहता हूं। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी कर रखी थी। लेकिन कोविड की वजह से परीक्षा नहीं हुई। 91.1 प्रतिशत अंक पाकर खुश हूं।
- धवल सक्सेना, हाईस्कूल, संजय कुमार विद्या मंदिर
---
शिक्षकों के मार्गदर्शन से ऑनलाइन पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। अब बिना परीक्षा के रिजल्ट आने पर 83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं, इनसे संतुष्ट हूं।
- अनिकेत पांडेय, हाईस्कूल, संजय कुमार विद्या मंदिर
-
भविष्य में डॉक्टर बनना चाहते हूं। इसके लिए नीट की तैयारी कर रहा हूं। इंटरमीडिएट के रिजल्ट का इंतजार था, जोकि आ गया है। माता-पिता के आशीर्वाद से मैंने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है।
- धीरज, इंटर, संजय कुमार विद्या मंदिर
----
इस बार परीक्षाएं नहीं हो सकीं, पूर्व परिणामों के आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है। 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर खुशी हो रही है। गूगल सीईओ सुंदर पिचई से प्रभावित हूं और आईआईटी करना चाहते हूं।
- उदयन परमार, इंटर, संजय कुमार विद्या मंदिर
-
टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क को अपना आइडियल मानता हूं। उनके इनोवेटिव आइडिया प्रभावित करते हैं। इंटर में 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अब अपना कॅरियर बनाने के लिए आईआईटी करूंगा।
- अभय पांडेय, इंटर, संजय कुमार विद्या मंदिर
-
हाईस्कूल में 87 प्रतिशत मार्क्स आए हैं, जोकि मेरी परीक्षा तैयारी के हिसाब से कम हैं। परीक्षाएं देने को मिलती तब 90 फीसदी से ऊपर नंबर ला सकती थी। अभी स्कूल की पढ़ाई पूरी करनी है, उसके बाद किस फील्ड में जाना है सोचेंगे।
- अंशिका गुप्ता, हाईस्कूल, आकांक्षा हाईस्कूल
-
कोरोना संक्रमण की वजह से परीक्षा न होने से जितने अंक परीक्षा में आने की उम्मीद थी, उससे कम ही मिले हैं। 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सेकेंड टॉपर रहीं हूं। जिले में टॉप करने का इरादा था।
- अंजलि सिंह, हाईस्कूल, आकांक्षा हाईस्कूल
-
बैंक मैनेजर बनने की इच्छा है, इसलिए मैथ मेरा फेवरेट सब्जेक्ट है। हाईस्कूल में 83.9 प्रतिशत मार्क्स आए है। जोकि परीक्षा को लेकर तैयारियों के हिसाब से कम हैं। बिना परीक्षा के इतने अंक मिले हैं।
- आकृति सक्सेना, हाईस्कूल, आकांक्षा हाईस्कूल
-
परीक्षा देने को मिलती तब इससे ज्यादा नंबर आते। अभी 92 प्रतिशत ही मिले हैं। भविष्य में यूपीएसएसी करने का इरादा है। जिससे अधिकारी बन देश की सेवा कर सकें। आईएएस सृष्टि जयंत मेरी आइडियल हैं।
- फाल्गुनी गुप्ता, हाईस्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल
-
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के निरस्त होने के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं न होने का यकीन था। लेकिन उससे पहले पढ़ाई कर रहा था। हाईस्कूल में 90.66 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में सेकेंड टॉपर आने पर खुशी हो रही है।
- जोहा खान, हाईस्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल
-
सिविल सर्विस में आने का मन बना लिया है। इसके लिए अच्छे से पढ़ाई करते हैं। बोर्ड के एग्जाम को लेकर तैयारी कर ली थी। लेकिन परीक्षा के बिना ही रिजल्ट आ गया है। 90.33 प्रतिशत अंक मिले हैं, जिससे संतुष्ट हैं।
- रिया द्विवेदी, हाईस्कूल, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल