फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board: Geography exam held at 60 centres

यूपी बोर्ड : 60 केंद्रों पर हुई भूगोल की परीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Geography exam held at 60 centres
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड और सीबीएसई की भूगोल की परीक्षा बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सीबीएसई में भूगोल में बहुविकल्पीय प्रश्नों ने जरूर विद्यार्थियों को उलझाया। इस बीच सचल दलाें ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड में दूसरी पाली में इंटरमीडियट में भूगोल की परीक्षा 60 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 2180 छात्र पंजीकृत थे। इसके चलते केंद्रों पर ज्यादा भीड़ भी नजर नहीं आई। परीक्षा के बाद 2055 उपस्थित हुए और 155 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह पहली पाली में हाईस्कूल में पंजाबी, सिंधी के प्रश्नपत्र में पंजीकृत 11 में नौ उपस्थित रहे। दो गैरहाजिर रहे। इसी तरह इंटरमीडियट में कृषि भौतिक, कृषि जंतु विज्ञान में 29 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई के इंटरमीडियट के भूगोल की परीक्षा नौ में चार केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 53 में 50 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। तीन ने परीक्षा से कन्नी काट ली। छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल आया था। सभी प्रश्न एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित थे। हालांकि, बहुविकल्पीय प्रश्नों ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed