फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board Exams: Control room ready, 126 centers linked.

यूपी बोर्ड परीक्षा : कंट्रोल रूम तैयार, लिंक किए गए 126 केंद्र

Wed, 04 Feb 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exams: Control room ready, 126 centers linked.
शाहजहांपुर। 18 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। कक्ष निरीक्षकों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात कर दिए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण कराने के लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम से केंद्रों के कैमरे लिंक कर दिए गए हैं। दूसरी ओर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए 126 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए जीआईसी में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यहां कंप्यूटर स्थापित किया गया है और 19 सहायक अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी के साथ प्रत्येक केंद्र से आईपी एड्रेस मंगाकर कंट्रोल रूम को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

यहां से सारे सेंटरों को लिंक किया गया है। इससे कंट्रोल रूम में बैठकर संबंधित केंद्रों की गतिविधियों पर आसानी से निगाह रखी जा सकती हैं। कर्मियों के अनुसार, कुछ जगह पर तकनीकी दिक्कत आ रही है। उसे दूर किया जा रहा है। दूसरी ओर नकलविहीन परीक्षा को कराने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके लिए जिलास्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उनके नामों की सूची तैयार हो रही है, जिसे डीएम जारी करेंगे। दूसरी ओर बोर्ड भी तैयारियों पर निगाह बनाए हुए है और वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये समीक्षा कर रहा है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। कंट्रोल रूम तैयार कर लिया गया है।

--
चल-अचल संपत्ति का विवरण देने पर मिलेगा वेतन
बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी ने पत्र जारी कर विभाग के कर्मचारियों से चल-अचल संपत्ति का विवरण मांगा है। पत्र में बताया है कि मानव संपदा पोर्टल पर विवरण प्रस्तुत करने पर वेतन दिया जाएगा। उनके पत्र के बाद कर्मियों ने अपनी संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed