फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP Board examiners will not be able to take mobile phones to the evaluation room in shahjahanpur

Shahjahanpur News: मूल्यांकन कक्ष में फोन लेकर नहीं जा सकेंगे परीक्षक, छह केंद्रों पर जांची जाएंगी कॉपी

Tue, 18 Mar 2025 02:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 02:17 PM IST
सार

शाहजहांपुर में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड बारहवीं और दो पर दसवीं की कॉपी जांची जाएगी। जनपद को 507580 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। बुधवार से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। 

विज्ञापन
UP Board examiners will not be able to take mobile phones to the evaluation room in shahjahanpur
परीक्षकों को बताए गए मूल्यांकन के नियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शाहजहांपुर में इस बार छह स्कूलों में मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं । मंगलवार सुबह राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षकों को मूल्यांकन के नियम बताए गए।

विज्ञापन


12 मार्च को बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई थी। चार केंद्रों पर बारहवीं और दो पर दसवीं की कॉपी जांची जाएगी। जनपद को 507580 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसके लिए बोर्ड से 2170 परीक्षक और 218 डीएचई को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जीआईसी में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि वे मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। मोबाइल फोन पहले ही जमा करना होगा। मूल्यांकन केंद्र में कोई भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा। पूरी गोपनीयता बनाकर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा मूल्यांकन 
एबी रिच इंटर कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में दसवीं की कॉपियां जांची जाएंगी। एसपी कॉलेज, धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया इंटर  कॉलेज में बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन किया जाएगा। कापियों को जांचने के लिए परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि बुधवार से पूरी सुरक्षा के बीच कॉपी जांची जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed