{"_id":"677d7e50eec2ba590e04c121","slug":"up-board-examinees-will-be-able-to-clear-their-queries-by-talking-to-the-helpdesk-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135142-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी हेल्पडेस्क पर बात कर शांत कर सकेंगे जिज्ञासाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी हेल्पडेस्क पर बात कर शांत कर सकेंगे जिज्ञासाएं
Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में डर का माहौल रहता है। इसको दूर करने के लिए परिषद ने हेल्पडेस्क बनाने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन पर कॉल करके छात्र-छात्राएं अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 24 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी की मदद से संपर्क कर सकते हैं। इनमें हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक अपनी विषयगत समस्याओं और मनोवैज्ञानिक चुनौतियों के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर बात करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पडेस्क पर विषय विशेषज्ञों के साथ दो काउंसलर भी तैनात रहेंगे। ये काउंसलर छात्रों की समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे। यदि विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होते, तो छात्र को बाद में कॉल कर सहायता प्रदान की जाएगी। यह हेल्पडेस्क 12 मार्च तक तक सक्रिय रहेगी। बोर्ड ने इस बार न केवल मुख्यालय बल्कि क्षेत्रीय और मंडल स्तर पर भी हेल्प डेस्क बनाएं हैं। इससे छात्रों को हरसंभव सहायता और जरूरी सुझाव मिल सके।