फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   UP board examinations begin today

यूपी बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारी मुकम्मल  

Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP board examinations begin today
exam - फोटो : amar ujala
अतिसंवेदनशील 19 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त
विज्ञापन

31 सेक्टर में बांटे गए 137 परीक्षा केंद्र, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
एडीएम वित्त एवं राजस्व और प्रशासन बने सुपर जोनल मजिस्ट्रेट

यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार से 137 केंद्रों पर शुरू हो रही है। जिले में 19 केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 75 केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। परीक्षा केंद्रों को 31 सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दोनों एडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया हैै। परीक्षा में 81,437 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बुधवार को सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान को अंतिम रूप दिया गया। इधर, कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाने काम भी चलता रहा।
जिला मजिस्ट्रेट कर्ण सिंह चौहान ने अतिसंवेेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, डीएसओ विजय प्रभा, सहायक अभियंता जिला पंचायत राजेश वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी राकेश कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी पुवायां रामकेवल वर्मा और अपर जिला सहकारी अधिकारी शाहजहांपुर प्रदीप कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगल किशोर, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रभारी निदेशक इजहार अहमद, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र मिश्र, सहायक अभियंता लघु सिंचाई नैयर आलम को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन

इसी तरह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक चौरसिया, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर संतोष वर्मा, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सूर्य पाल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक नरेंद्र प्रसाद, सहायक चीनी आयुक्त विजय बहादुर, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी नरेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता उसमान अली और खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा को भी डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि वह संबंधित परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचकर नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपादित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये परीक्षा केंद्र हैं अतिसंवेदनशील
शाहजहांपुर। डीएम कर्ण सिंह चौहान ने जिला परिषद इंटर कॉलेज खुदागंज, नेहरू इंटर कॉलेज कोरोकुइयां, धर्मजीत सिंह इंटर कॉलेज कुतुलूपुर, सेठ जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज मिर्जापुर, बृजपाल सिंह इंटर कॉलेज हरिहरपुर, दोदराम सिंह इंटर कॉलेज दारानगर पटना, छोटेलाल इंटर कॉलेज जैतपुर पिहानी, पुतान सिंह इंटर कॉलेज रघुनाथपुर, काव्या पब्लिक इंटर कॉलेज दलेलपुर, रामपाल सिंह इंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसीपुर, उर्मिला देवी इंटर कॉलेज मिश्रीपुर निगोही, महेंद्रपाल शांति देवी इंटर कॉलेज जैतीपुर, प्यारेलाल इंटर कॉलेज नौगवां मुबारकपुर, गायत्री महाशक्ति शिक्षण संस्थान बंडा, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बंडा, गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज बरीबरा, सरताज सिंह इंटर कॉलेज रंजीतनगला और जगन्नाथ प्रसाद पाठक इंटर कॉलेज मिर्जापुर को अतिसंवेदनशील केंद्र घोषित किया है।  

हाईस्कूल में 47017 और इंटर में हैं 34420 परीक्षार्थी
हाईस्कूल परीक्षा सुबह साढ़े सात से पौने ग्यारह बजे तक तथा इंटरमीडिएट परीक्षा सुबह साढ़े सात से पौने ग्यारह बजे और द्वितीय पाली में अपरान्ह दो से सवा पांच बजे तक चलेगी। हाईस्कूल का पहला पेपर हिंदी और इंटर का पहला पेपर सैन्य विज्ञान, हिंदी और सामान्य हिंदी का होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार हाईस्कूल के 47017 और इंटर के 34420 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस तरह बोर्ड परीक्षा में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 81,437 पंजीकृत है, जिसमें 32,452 छात्राएं और 48,985 छात्र हैं। एसपी केबी सिंह ने सभी केंद्रों पर सुरक्षाबल तैनात करने के आदेश दे दिए हैं। अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

तहसीलों में बनाए गए संकलन केंद्र
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सभी तहसीलों में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए संकलन केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा ने बताया कि जलालाबाद में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज, पुवायां में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, तिलहर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सदर में राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सुबह और शाम की पालियों की उत्तर पुस्तिकाओं के सील्ड बंडल जमा किए जाएंगे। 


परीक्षा केंद्र देखने पहुंचे विद्यार्थी
कलान। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ देखी गई। क्षेत्र के श्री गोकरण सिंह इंटर कालेज सथरा धर्मपुर, मकरंद सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, मोहन आदर्श इंटर कॉलेज, सरताज सिंह इंटर कॉलेज श्रीनगर और श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को होने वाली हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए बुधवार को छात्र-छात्राओं की काफी भीड़ रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं में कक्ष और सीट देखने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed