फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   up board exam will start today

आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Tue, 18 Feb 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
up board exam will start today
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। प्रथम पाली में हाईस्कूल और द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 75,377 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें हाईस्कूल के 41,447 और इंटर के 33,930 छात्र हैं। परीक्षा के लिए जिले में 107 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, कॉलेज के परिचय पत्र के साथ ही आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य है। बिना परिचय पत्र के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी केंद्र पर नहीं रह सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को सभी केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा कक्ष में सीटिंग प्लान के अनुसार रोल नंबर स्लिप चस्पा की गईं। वहीं कॉलेज के मुख्य द्वार पर कक्षवार अनुक्रमांक सूची लगा दी गई। कौन से कक्ष में बैठकर परीक्षा देनी है, यह जानने के लिए बड़ी संख्या में छात्र अपने केंद्रों पर पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज में तो इस बात के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा दिए गए थे, जो परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लान के साथ कक्ष की भी जानकारी दे रहे थे। यूपी बोर्ड परीक्षा में 50 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त और 280 वित्तविहीन कॉलेजों के छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

वहीं, केंद्र व्यवस्थापकों ने सोमवार को सीसीटीवी कैमरे, राउटर, ब्रॉडबैंड आदि चेक किए। चूंकि इस बार प्रदेश सरकार ने नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था की है, इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम प्रभारी रणवीर सिंह ने वेबकास्टिंग की तैयारी का जायजा लिया। कंट्रोल रूम सीधे प्रदेश स्तर पर जुड़ा रहेगा, ताकि सभी केंद्रों पर सरकार की नजर रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त, सचल दल भी गठित
बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए डीआईओएस पंकज पांडेय ने सचल दलों का गठन किया है। इसके अलावा डीएम के निर्देश पर सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। सभी एसडीएम को उनके क्षेत्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सचल दलों का नेतृत्व स्वयं डीआईओएस और डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्र, बीएसए राकेश कुमार आदि को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed