{"_id":"624201061647c03bc0758a62","slug":"unorganized-workers-and-drug-representatives-roared-on-the-collectorate-shahjahanpur-news-bly4796255120","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंगठित श्रमिकों और दवा प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंगठित श्रमिकों और दवा प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों व फेडरेशन के संयुक्त आवाहन पर केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार क
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इंटक और सीटू आदि केंद्रीय श्रम संगठनों से जुड़े असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और कर्मचारियों समेत दवा प्रतिनिधियों ने सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताते हुए सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनके शिष्टमंडल संगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खुर्शीद और सीटू के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
जीआईसी मैदान से निकाली बाइक रैली
सीटू से संबद्ध यूपी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारी और दवा कंपनियों के प्रतिनिधि प्रदर्शन के लिए खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान पर एकत्रित और सभा की। बाद में वहां से बाइक रैली निकाली और सरकार विरोधी नारे लगाए। कई मार्गों पर भ्रमण करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सीटू के जिला महामंत्री पवन कुमार शर्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमेें कृषि कानूनों की तरह कोरोना काल में बनाए चार सूत्री श्रम कानून रद्द कर पहले से लागू कानून प्रभावी करने, सेल्स प्रमोशन इंपलाइज की आठ घंटे कार्य अवधि तय करने, दवाओं की कीमत कम करने के लिए जीएसटी हटाने, कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये नियत करने आदि मांगों हैं। रमेश मौर्य, तौसीफ खां, नासिर खां, मुरारी दीक्षित, असित मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, इरशाद हुसैन मंसूरी, महेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
टाउनहाल से जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे मजदूर
शाहजहांपुर। असंगठित मजदूर यूनियन से जुड़े श्रमिक सुबह दस बजे के बाद से टाउनहाल के शहीद द्वार मैदान पर पहुंचने। यहां से मजदूरों का समूह कलक्ट्रेट पहुंचा और नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन और 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें मनरेगा मेें 200 दिन कार्य की गारंटी देने, मनरेगा मजदूरी की दर बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन करने, असंगठित श्रमिकों को 21 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने, 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के श्रमिकों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन देने आदि मांगें शामिल हैं। यूनियन के जिला प्रभारी राधेश्याम, महानगर अध्यक्ष जहीर अली, सतीश कुमार, आफताब अहमद, मो. गुलाम शाकिर, शांति स्वरूप, मतलूब अली, अब्दुल रिजवान खां, वली हसन, शाहिद खां, शिवशंकर मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते असंगठित मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन