{"_id":"570fd8fb4f1c1b473a4a6bb7","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए। गांव बितौनी निवासी 70 वर्षीय रामकेशन बुधवार शाम गांव करनापुर की बाजार गए थे। करनापुर में रोड क्रास करते समय उन्हें अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामकेशन गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना करने वाले वाहन का चालक उन्हें इलाज कराने के बहाने पुवायां के सरकारी अस्पताल लाया और छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने रामकेशन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। रामकेशन के शव को परिवार के लोग बिना कार्रवाई के घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो पुत्रियां सावित्री और प्रेमा है। प्रेमा शादी के बाद पिता के पास ही रहती है। पुलिस ने बताया कि रामकेशन की दुर्घटना में मौत की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
दुर्घटना में घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत
एक अप्रैल को खुटार में हुई मार्ग दुर्घटना में घायल तीन वर्ष की लड़की ने इलाज के दौरान बरेली में दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मचा हुआ है। गांव फत्तेपुर बुजुर्ग निवासी सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी गुरदीप कौर और तीन वर्षीय पुत्री नीतू के साथ एक अप्रैल को बाइक से ससुराल खुटार के गांव अंडहा गया था। वापस घर आते समय खुटार के गांव लक्ष्मीपुर मोड़ के पास उसकी बाइक ट्राली से टकरा गई थी। हादसे में दंपति और पुत्री गंभीर घायल हो गए। सरकारी एंबुलेंस से तीनों को पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीतू की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल और बाद में बरेली रेफर कर दिया गया था। बुधवार को नीतू ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नीतू के मौत की सूचना घर पहुंची तो मां गुरदीप कौर सहित परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई है।