फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Universal victory...ocean of congratulations

Shahjahanpur News: जीत का सुकून... बधाई का सागर

Thu, 06 Jun 2024 04:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Universal victory...ocean of congratulations
शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर को बुकें भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। लगातार दूसरी बार जीतकर लोकसभा के सदन का सफर तय करने वाले भाजपा सांसद अरुण सागर का बुधवार को पूरा दिन जीत की माला पहनने और बधाई स्वीकार करने में बीता। घर आए लोगों को उन्होंने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

करीब तीन महीने की लंबी चुनावी चिंता के बाद मंगलवार को मतगणना का परिणाम सकारात्मक आने पर बुधवार को भाजपा सांसद अरुण सागर आराम की मुद्रा में नजर आए। रोजाना की तरह सुबह जल्दी उठकर बरेली मोड़ स्थित साउथ सिटी में बरामदे में आ गए। सात बजे से समर्थकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

दिनभर तमाम पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बुके भेंटकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे। वह सभी लोगों से मिलकर उनका धन्यवाद अदा करते रहे। लोगों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और सहयोग के लिए आभार प्रकट दिया। बधाई देने पहुंचे बड़े-बुजुर्गों और वरिष्ठों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस बीच पहुंचे पार्टी के नेताओं से परिणामों पर भी चर्चा हुई। कहां चूक रह गई? इस पर भी मंथन किया गया। सांसद के परिवार वाले भी लोगों के स्वागत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed