{"_id":"67f9696e4dbc78a03e094356","slug":"uninterrupted-recitation-of-shri-ramcharitmanas-started-in-hanuman-dham-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-141468-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हनुमत धाम में शुरू हुआ श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हनुमत धाम में शुरू हुआ श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ
Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
विसरात स्थित हनुमत धाम पर श्री रामचरितमानस का पाठ करते चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू व अन्य। स्रोत
शाहजहांपुर। विसरात स्थित हनुमत धाम पर हनुमान जन्मोत्सव व हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री रामचरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। तमाम श्रद्धालुओं ने पाठ किया। शनिवार को समापन पर प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्री समेत अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इसमें पं. अनंतराम ने श्री गणेश पूजन व नवग्रह पूजन कराया। तत्पश्चात हनुमतधाम प्रबंध समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं द्वारा श्री रामचरितमानस का पूजन कर पाठ प्रारंभ हुआ। शनिवार को सुबह प्रभु श्रीराम का राजतिलक होगा। साथ ही रामचरितमानस अखंड पाठ का समापन होगा। इसके बाद पूर्णाहुति यज्ञ तथा विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सायं 6:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृंदावन से आए भजन गायक राधिकेश एवं कानपुर से योगेश तिवारी व उनके संगीतज्ञों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के सानिध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में पधारने वाले गणमान्य अतिथियों में लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह, भारत सरकार की पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भारत सरकार के पूर्व मंत्री सत्यपाल सिंह के साथ ही प्रदेश के अन्य विशिष्ट अतिथियों में सांसद और विधायक व प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल होंगे।
-- -- -- -- -- -- -
श्रीराम जानकी मंदिर में मनाई गई छठी
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित राम जानकी मंदिर में श्रीराम जानकी मंदिर धर्मार्थ पुरुषार्थ समिति द्वारा श्रीराम की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा श्रीराम की आरती उतारी गई। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रभु का सुमिरन किया और हलवा-गुलगुले का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, डॉ. विमल श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र पंखी, आलोक ठाकुर, पंकज गुप्ता आदि लोगों का सहयोग रहा। संवाद