फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unidentified Youth Dies After Falling from Train Near Banthra Railway Station

Shahjahanpur News: बंथरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

Sun, 24 May 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Unidentified Youth Dies After Falling from Train Near Banthra Railway Station
तिलहर। बंथरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को देर रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस को शुक्रवार को देर रात करीब 11:45 बजे बंथरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। टीम के साथ मौके पर पहुंचे नगरिया पुलिस चौकी इंचार्ज अनुज चौधरी ने जांच की। जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को युवक की जेब से ऐसे कोई कागजात नहीं मिले, जिनसे उसकी पहचान हो सके। युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसके शरीर पर कत्थई बनियान और नीली जींस पाई गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि आसपास के थानों और रेलवे स्टेशनों से संपर्क कर युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed