फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Unfinished Drain in Kant Becomes a Menace; Commuting and Business Disrupted

Shahjahanpur News: कांट में अधूरा नाला बना मुसीबत, आवागमन व कारोबार प्रभावित

Thu, 28 May 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Unfinished Drain in Kant Becomes a Menace; Commuting and Business Disrupted
कांट में अधूरा पड़ा निर्माणाधीन नाला। संवाद
कांट। नगर में अधूरे नाले का निर्माण कार्य नगरवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। निर्माण कार्य ठप होने से अक्सर रास्ता जाम रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से हाईवे किनारे दोनों ओर नाले का निर्माण शुरू किया गया था। हालांकि, किसी कारणवश यह कार्य लगभग एक महीने से ठप पड़ा है। नाले के सामने के घरों के लोग और दुकानदार इससे खासे परेशान हैं। दुकानों के आगे नाला अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे उनका व्यवसाय लगभग पूरी तरह ठप हो गया है। ठेकेदार से शिकायत करने पर भी वह सुनने को तैयार नहीं है। ठेकेदार अन्य स्थानों पर कार्य करा रहा है, लेकिन यहां कार्य पूरा नहीं कर रहा। जो नाला बन गया है, उस पर भी स्लैब नहीं डाले गए हैं, जिससे दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नूरजहां ने बताया कि नाला लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जा रहा है। ठेकेदार को तत्काल निर्देश दिए गए हैं कि नाले का कार्य जल्द पूरा किया जाए। साथ ही, उस पर स्लैब डालने का काम भी तुरंत शुरू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed