फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   under house arrest

भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष किए नजरबंद

Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
under house arrest
भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के आवास पर मौजूद पुलिस - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। मुख्यमंत्री की सभा में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिलाध्यक्ष के फार्म हाउस पर नजरबंद कर दिया। इस कारण कार्यकर्ता शाहजहांपुर नहीं जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन की आशंका से खुफिया एजेंसियां पहले से ही चौकन्नी थी। खुफिया विभाग के लोग किसान नेताओं के बारे में जानकारी जुटाते रहे और अधिकारियों को फीडबैक देते रहे। पुलिस भी निगाह रखे रही। मंगलवार को मुख्यमंत्री की शाहजहांपुर में जनसभा में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल प्रदर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

बंडा के गांव कढ़ेरचौरा स्थित आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की सभा में विरोध की रणनीति तैयार कर रहे थे। तभी पुलिस जिलाध्यक्ष के फार्म पर पहुंच गई और जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के साथ नजर बंद कर दिया। बालकराम, विमलेश, मनजिंदर सिंह, करनैल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, झरमल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुखचैन सिंह को भी नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधौली। भाकियू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव के आवास पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं सहित नजर बंद कर दिया। नरेंद्र यादव के आवास ढकिया रनवास गांव में पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई थी। यहां पर हरिराम वर्मा, निरंकार सिंह, रामाश्रय शर्मा, मुन्ना, तस्लीम, जगजीत सिंह, महेंद्र, बल्ले, अंकित वर्मा, बलवंत, श्रवण, धीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया कि यह भाजपा सरकार की तानाशाही है, जो किसानों को नजरबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed