फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The truck went out of control and crushed the kiosks and vehicles on the side of the highway.

Shahjahanpur News: अनियंत्रित हुए ट्रक ने हाईवे किनारे खोखे-वाहन रौंदे

Thu, 27 Nov 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The truck went out of control and crushed the kiosks and vehicles on the side of the highway.
जलालाबाद में हाईवे पर लगा गिट्टी का ढेर। संवाद
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर पड़े गिट्टी के ढेर से बचने के फेर में बुधवार को सुबह अनियंत्रित हुआ ट्रक आबादी क्षेत्र में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से हाईवे के किनारे रखा खोखा पूरी तरह तहस-नहस हो गया और एक मकान समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


बरेली हाईवे पर निर्माण कार्य के लिए आबादी वाले क्षेत्र में तीन दिन से गिट्टी का ढेर लगा हुआ है। हाईवे पर दूसरी तरफ डिवाइडर होने से बड़े वाहन वहां से बमुश्किल निकल पा रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब चार बजे बरेली की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक सामने आए गिट्टी के ढेर से बचने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन

ट्रक हाईवे रामकिशोर गुप्ता के मकान के अगले हिस्से से टकराते हुए हेयर ड्रेसर शकील के खाेखे पर चढ़ गया। रामकिशोर के मकान के आगे की टिन समेत जाली और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता मुकेश गुप्ता के घर के सामने खड़े दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दिन में हादसा होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्हाेंने बताया कि हाईवे से गिट्टी हटवाने के लिए पालिका प्रशासन से कहा गया है।

जलालाबाद में हाईवे पर लगा गिट्टी का ढेर। संवाद

जलालाबाद में हाईवे पर लगा गिट्टी का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed