{"_id":"627a5594273c6a3bf2257b70","slug":"uncle-nephew-dies-due-to-electrocution-while-reversing-container-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, कंटेनर पीछे करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, कंटेनर पीछे करने के दौरान हुआ हादसा
Tue, 10 May 2022 05:37 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 10 May 2022 05:37 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव कठपुरा निवासी चाचा-भतीजे पास के ही गांव हरदेवपुरवा के पास कंटेनर पीछे कर रहे थे। भतीजा अपने चाचा की मदद कर रहा था। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव कठपुरा में एक युवक व किशोर करंट की चपेट में झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव कठपुरा निवासी 35 वर्षीय इसराइल व उसके 16 वर्षीय भतीजे मुस्कान को मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे करंट लग गया। इसराइल हरदेवपुरवा गांव के पास कंटेनर को पीछे कर रहा था। जबकि कंटेनर की दूसरी तरफ बैठा उसका भतीजा उसकी मदद कर रहा था।
इस बीच हाईटेंशन लाइन के संपर्क में कंटेनर के आने से करंट फैल गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। एंबुलेंस से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लखीमपुर खीरी में कंटेनर को पीछे करने के दौरान चाचा-भतीजे की कंरट लगने से मौत