{"_id":"62c5a60cb68cc15b0358f5f6","slug":"udaipur-murder-tauqeer-raza-allegation-in-shahjahanpur-rss-hand-behind-kanhaiya-lal-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder: शाहजहांपुर में तौकीर रजा ने लगाया आरोप- कन्हैया लाल की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder: शाहजहांपुर में तौकीर रजा ने लगाया आरोप- कन्हैया लाल की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ
Wed, 06 Jul 2022 08:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 06 Jul 2022 08:41 PM IST
सार
मंगलवार रात मल्हार मोड़ स्थित एक निजी कार्यक्रम में आए तौकीर रजा ने कहा कि संघ की हिन्दू राष्ट्र बनाने और हिन्दुस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कामयाब नहीं हो सकी हैं। देश बर्बाद हो रहा है और हुकूमत मौन धारण किए हुए है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर पहुंचे तौकीर रजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कन्हैया लाल की हत्या की साजिश का आरोप आरएसएस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल की हत्या के पीछे आरएसएस है। उनकी साजिश है कि हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के दुश्मन बने रहें तो मूल समस्या पर कोई बात नहीं करेगा।
विज्ञापन
मंगलवार रात मल्हार मोड़ स्थित एक निजी कार्यक्रम में आए तौकीर रजा ने कहा कि संघ की हिन्दू राष्ट्र बनाने और हिन्दुस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कामयाब नहीं हो सकी हैं। देश बर्बाद हो रहा है और हुकूमत मौन धारण किए हुए है। उन्होंने दावत-ए-इस्लामी को मजहब के लिए काम करने वाला बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अत्तारी या तौकीरी लिखने से कोई मुजरिम नहीं बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे शहीद हुए थे। मुंबई में आतंकवादी आए नहीं थे, बल्कि बुलाए गए थे। हिंदुओं से अपील की है कि अगर देश से मोहब्बत करते हैं तो बेवजह के मामलों से दूर रहें। इस मौके पर शाहिद अनवर कुरैशी, तसनीम अली खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन