फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths were beaten with belts at Subhashnagar turn, video went viral

सुभाषनगर मोड़ पर दो युवकों को बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 19 Oct 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten with belts at Subhashnagar turn, video went viral
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर मोड़ पर सोमवार रात युवाओं के एक गुट ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। बेल्टों से पिटाई के साथ बाइक पर ईंटें मारकर तोड़फोड़ कर दी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रकरण में राजू ने सुभाषनगर के अन्नू, कल्लू और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सोमवार रात युवाओं का एक गुट सुभाषनगर मोड़ के पास दो युवकों से भिड़ गया। बेल्टों से दो युवाओं को जमकर पीटा गया। लात-घूंसे भी चले। सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक युवक भाग चुके थे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले में राजू की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोप है कि सोमवार शाम को सुभाषनगर निवासी दोस्त नन्हें से मिलने जा रहा था। बाइक खड़ी करने को लेकर अन्नू व कल्लू से विवाद हो गया। उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे काफी चोटें आई हैं। उसकी बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed