फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths raped a girl going into relationship with her sister

बहन के संग रिश्तेदारी में जा रही युवती से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two youths raped a girl going into relationship with her sister
परौर (शाहजहांपुर)। बहन के साथ रिश्तेदारी में जा रही युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस की शुरूआती छानबीन में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

परौर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 13 साल पहले दूसरे समुदाय की युवती से शादी की थी। इस कारण उनके समुदाय के कुछ लोग नाराज हैं, जो उन्हें सबक सिखाना चाहते थे। दो दिन पहले 14 अगस्त को उनकी पत्नी और 18 वर्षीय साली रिश्तेदारी में बदायूं के एक गांव में जा रही थी। युवक के मुताबिक उसकी पत्नी और साली गंगा की कटरी के रास्ते से गुजरते समय रठेली गांव मोड़ पर पहुंचे तभी पहले से मौजूद गांव के जमीरूल पुत्र अमजद, मुहीद पुत्र इल्ताफ ने साली को पकड़कर खेत में लेजाकर दुष्कर्म किया। उनके साथी अंसार पुत्र इकरार, फिरोज पुत्र बहीद, और ताहिर पुत्र अच्छन पत्नी पर तमंचा ताने खड़े रहे और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक के चंगुल से छूटने के बाद युवती ने शोर मचाया, जिससे उधर से गुजरने वाले लोग जुट गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना देने पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बाद पीड़ित और उसकी बहन घर लौट गईं और परिवार वालों को बताया। पीड़ित पक्ष के तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना की विवेचना सीओ जलालाबाद बीपी सिंह कर रहे हैं। - तेजपाल सिंह, थानाध्यक्ष परौर
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ की जांच में गैंगरेप का मामला झूठा पाया गया है। युवती के बहनोई व गैंगरेप की रिपोर्ट लिखाने वाले के खिलाफ मिर्जापुर थाने में मारपीट की धारा 108 के तहत रिपोर्ट दर्ज है। दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखाई गई है।
- एसपी, एस आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed