फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths drown in Ramganga River; divers engaged in search operation.

Shahjahanpur News: रामगंगा नदी में दो युवक डूबे, गोताखोर तलाश में जुटे

Sun, 04 Oct 2026 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Two youths drown in Ramganga River; divers engaged in search operation.
सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। अलग-अलग हादसों में रविवार दोपहर को दो युवक रामगंगा नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं। रविवार देर रात तक उनका सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

--
बीमारी से तंग आकर राजमिस्त्री ने लगाई छलांग
गांव राजेरायपुर निवासी सुनील (35) राजमिस्त्री हैं। वह 10-15 दिन से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर में असहनीय दर्द होता था। ग्राम प्रधान आशाराम के अनुसार, सुनील का शाहजहांपुर के एक चिकित्सक से उपचार चल रहा है। रविवार दोपहर सुनील अपने भतीजे अतुल कुमार के साथ शाहजहांपुर से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। जलालाबाद में सुनील ने नारियल खरीदा। कोलाघाट पुल पर पहुंचते ही सुनील ने भतीजे से बाइक रुकवाई। इसके बाद सुनील ने नारियल चढ़ाने के बहाने पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

--
नदी में गिरा युवक पानी के बहाव में बहा
सादिकपुर गांव निवासी दीपू यादव (28) रविवार दोपहर रामगंगा नदी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान वह स्कूल के पास बनी पुलिया के पास अचानक लड़खड़ा गए और रामगंगा नदी में आई बाढ़ के पानी में गिरकर बहाव में बह गए। जानकारी होने पर लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश के लिए प्रयास शुरू कराए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुलिया के पास रेलिंग लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
रामगंगा नदी में अलग-अलग स्थानों पर दो युवक डूब गए हैं। पुलिस टीमें स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही हैं। पीएसी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया है।
- दीपक कुमार सिंह, सीओ जलालाबाद

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed