{"_id":"67c1a122df8738026d03fb03","slug":"two-youths-arrested-with-two-stolen-bikes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-138599-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी की दो अधकटी बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी की दो अधकटी बाइकों के साथ दो युवक गिरफ्तार
Fri, 28 Feb 2025 05:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 28 Feb 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
पुवायां में बरामद चोरी की बाइक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो लोगों को पकड़ा है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी बाइकों को चोरी करने के बाद उनके पुर्जे अलग-अलग कर बेचते थे।
थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि 27 फरवरी को सूचना मिली कि राधा बिहार कॉलोनी में राधाकृष्ण मंदिर के सामने स्थित एक मकान में दो लोग चोरी की बाइकें काट रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ला गढ़ी और वर्तमान में राधा विहार कॉलाेनी के मोनू और विनीत तिवारी को पकड़ लिया। मौके से दो बाइकों के पुर्जे और बाइक खोलने के लिए रिंच आदि भी बरामद कर लिए। इनमें से एक बाइक पुवायां क्षेत्र से चोरी की गई थी। पूछताछ में मोहल्ला हरदयाल कूंचा के सौरभ मिश्रा का नाम भी सामने आया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक बाइक उन्होंने 20-22 दिन पूर्व पुवायां के कटरा बाजार और दूसरी 15 दिन पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मंदिर के नजदीक से चोरी की थी। रिम, टायर, साइलेंसर उन्होंने एक कबाड़ी को बेच दिया था। बाइकों के अन्य पुर्जे भी बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।