{"_id":"69405bc086783abc030069c8","slug":"two-young-men-died-in-road-accidents-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160459-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार शाम तिलहर और पुवायां क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। तिलहर में स्कूटी-बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुवायां में कोहरे में कंबाइन से टकराकर बाइक सवार की जान चली गई।
तिलहर। गांव गोपालपुर निवासी पवन अपने साथी रणधीर के साथ बाइक से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से स्कूटी से आ रहे गांव खानपुर निवासी छोटेलाल से उनकी टक्कर हो गई। स्कूटी चालक समेत बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां चिकित्सक ने पवन को मृत घोषित कर दिया।
पुवायां। कोहरे के कारण एक बाइक कंबाइन में पीछे से टकरा जाने से गांव बसखेड़ा खुर्द निवासी 45 वर्षीय नवनीत की मौत हो गई। नवनीत सोमवार शाम सात बजे के बाद किसी काम से इटौली आए थे। पुवायां मोहम्मदी हाईवे पर एक कंबाइन खड़ी थी। कोहरे के कारण नवनीत की बाइक इटौली से वापस घर जाते समय कंबाइन में पीछे से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में नवनीत गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवनीत को पुवायां सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। नवनीत के पास से मिले कागज आदि के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, तो परिजन भी सीएचसी पहुंचे और शिनाख्त की। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--
गलत दिशा में आए ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आरसी मिशन थाना क्षेत्र में बाडीगांव के मोड़ पर सोमवार की दोपहर हादसा हो गया। गलत दिशा में आए ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक चला रहे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के मिर्गापुर गांव निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका दोस्त नितिन व परिचित महिला घायल हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
परिजनों के अनुसार, छोटेलाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की दोपहर वह गांव के ही रहने वाले अपने दोस्त नितिन के साथ शहर में अपने आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए गए थे। दिन में करीब तीन बजे घर वापसी के दौरान रास्ते में छोटेलाल को एक परिचित महिला मिल गई।
उसने घर तक छोड़ने की बात कही तो छोटेलाल ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया और घर के लिए चल दिए। जैसे ही वह आरसी मिशन थाना क्षेत्र में बाडीगांव की मोड़ पर पहुंचे, तभी गलत दिशा में आए ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। छोटेलाल की मौके पर मौत हो गई।
नितिन को भी काफी चोट आई, लेकिन महिला को मामूली चोट आई है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, खबर सुन मौके पर पहुंचे परिजन छोटेलाल के शव को देख बिलख पड़े। आरसी मिशन थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। तहरीर प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
--
कानपुर में हुए हादसे में मिर्जापुर के किशोर की जान गई
मिर्जापुर। मिर्जापुर के इस्माइलपुर गांव निवासी 17 वर्षीय चेतन यादव की कानपुर के बिल्हौर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार, चेतन यादव रविवार को रोजगार की तलाश में कानपुर जा रहे थे। बिल्हौर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। बिल्हौर पहुंचे परिजन उसके शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि चेतन कस्बे के ही एक इंटर काॅलेज में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रहा था। कम उम्र में काम करके घर की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहता था। उसकी मौत से पिता विशुनदयाल और मां गुनी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद