फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two suspects who robbed people on their way to the railway station have been arrested.

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन जा रहे लोगों से लूटपाट कर भागे दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Dec 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two suspects who robbed people on their way to the railway station have been arrested.
थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की गिरफ्त मे लूट के आरोपी। स्रोत: पुलिस
भावलखेड़ा। सेटेलाइट बस अड्डे के पास शनिवार की रात बाइक सवार दो युवकों ने रेलवे स्टेशन जा रहे दो लोगों को लूट के इरादे से रोक लिया। बाद में उन्हें सुनसान स्थान पर ले जाकर उनसे जबरन एक हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपियों ने और रकम की मांग करते हुए नहीं देने पर तमंचा और गांजा बैग में डालकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मूलतः बिहार के नवादा जिले के गांव पचंबा निवासी संजय कुमार सीतापुर से हरदोई जाने के लिए शनिवार की रात अपने साथी हरदोई जिले के गांव हरिपुरवा निवासी प्रेम सिंह के साथ रोडवेज बस पर बैठे थे। बस चालक ने उन्हें सेटेलाइट बस अड्डे के पास उतार दिया। इस पर दोनों पैदल रेलवे स्टेशन की ओर चल पड़े।
विज्ञापन

तभी बाइक सवार दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और पैसे मांगने लगे। संजय और प्रेम ने पुलिस को बताया कि बाइक से आए दोनों आरोपी उन्हें सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उन्हें डरा धमका कर एक हजार रुपए फोन-पे पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद ज्यादा पैसे की मांग की। नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। रकम नहीं होने पर दोनों आरोपी उन्हें स्टेशन के पास छोड़कर धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में संजय और प्रेम वापस थाना रामचंद्र मिशन पहुंचे और पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में अनमोल और उत्कर्ष तिवारी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी अनमोल नई बस्ती और उत्कर्ष विजयपुर रेती का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed