फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two sugarcane laden trolleys looted from the purchasing center by killing the watchman

चौकीदार की हत्या कर क्रय केंद्र से दो गन्ना लदी ट्रॉली लूट ले गए बदमाश

Sat, 23 Jan 2021 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Two sugarcane laden trolleys looted from the purchasing center by killing the watchman
फोटो--3
विज्ञापन

चौकीदार की हत्या कर क्रय केंद्र से गन्ना लदी दो ट्रॉली लूट ले गए बदमाश
लूट के दौरान विरोध करने पर ली जान, कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शुक्रवार रात सदर बाजार थाना क्षेत्र के शहबाजनगर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार की हत्या कर दी। बदमाश गन्ना लदी दो ट्रॉली लूटकर ले गए हैं। सूचना पर एसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
सनसनीखेज वारदात सदर बाजार थाना क्षेत्र के शहबाजनगर गांव की है। निगोही थाना क्षेत्र के गांव निवाड़ी के निवासी 55 साल के रामनाथ शहबाजनगर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर अपने बेटे प्रमोद की जगह कभीकभार चौकीदारी के लिए चले जाते थे। शुक्रवार शाम सात बजे वह घर से खाना खाकर चौकीदारी के लिए गन्ना सेंटर चले गए थे। रात में किसी समय बदमाशों ने गन्ना क्रय केंद्र पर धावा बोल दिया। लूट के इरादे से आए बदमाशों ने चौकीदारी कर रहे रामनाथ को पहले पीटा और फिर हाथ-पैर बांधकर वहीं पर बनी झोपड़ी के तख्त पर डाल दिया। रात में ही रामनाथ ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक रामनाथ का बदमाशों से संघर्ष हुआ था क्योंकि शरीर पर काफी मिट्टी मिली है।
विज्ञापन

सुबह क्रय केंद्र में काम करने वाले मजदूर आए तो वहां रामनाथ का शव देखकर सन्न रह गए। आननफानन में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यहां से शमशाद निवासी शहबाजनगर और मनीराम निवासी भूरखेड़ा की दो गन्ना लदी ट्रॉलियां नदारद थीं। सूचना पाकर एसपी एस आनंद, एसपी सिटी संजय कुमार और सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी एस आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि ट्रॉली लूटने आए बदमाशों ने बाधा बनने पर रामनाथ की हत्या कर दी है। कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं। जल्द वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed