फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two student fails to give board exam as they didnot get admit cards

प्रवेश पत्र नहीं मिलने से दो और छात्र परीक्षा से वंचित

Wed, 07 Feb 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Two student fails to give board exam as they didnot get admit cards
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
प्रवेश पत्र नहीं मिलने से 12वीं के दो छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। एक छात्र ने एक शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, तो दूसरे ने एसडीएम को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव लधौला निवासी सूरज सिंह ने एसडीएम को बताया कि वह गांव बिलंदपुर क्षेत्र के एक कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसने कॉलेज की पूरी फीस भी जमा की है, लेकिन उससे 19420 रुपये और मांगे जा रहे थे। मना करने पर साल खराब करने की धमकी दी गई थी। मंगलवार को उसका पेपर था, लेकिन प्रवेश पत्र नहीं मिलने के कारण वह परीक्षा नहीं दे सका। छात्र की शिकायत को एसडीएम ने डीआईओएस को भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, बंडा के गांव रायपुर निवासी लालजीत वर्मा के पुत्र शोभित कुमार ने पुलिस को बताया कि वह एक कॉलेज में इंटर का छात्र है। कॉलेज का ही एक शिक्षक उसे ट्यूशन पढ़ाता था। शिक्षक ने उससे कॉलेज की फीस के भी रुपये जमा करा लिए और शिक्षक ने मंगलवार को दूसरी पाली में परीक्षा देने से पूर्व ही उसे प्रवेश पत्र दे देने की बात कही थी, लेकिन बाद में प्रवेश पत्र नहीं दिया, जिस कारण वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शोभित ने शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भाकियू जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि इलाके के शिक्षा माफिया योगी सरकार में भी छात्रों को नही बख्श रहे हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। बताते चलें कि प्रवेश पत्र नहीं मिलने से मंगलवार को बंडा की एक छात्रा भी परीक्षा नहीं दे सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed