फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two state-run buses collided on the Bareilly-Farrukhabad highway, injuring six people.

Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर टकराईं राेडवेज की बसें, छह लोग घायल

Wed, 07 Jan 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Two state-run buses collided on the Bareilly-Farrukhabad highway, injuring six people.
जलालाबाद में सीएचसी में भर्ती घायलों को देखते परिजन। संवाद
जलालाबाद। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर अल्हागंज क्षेत्र में दौलतियापुर गांव के पास मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे विपरीत दिशाओं से आ रहीं रोडवेज की दो बसें टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त होने के साथ उनके चालक-परिचालक समेत छह लोग घायल हाे गए।
विज्ञापन

हादसे के दौरान शाहजहांपुर डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही रुहेलखंड डिपो की बस सामने से आ रही बस से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। इसी दौरान अचानक हाईवे पर गोवंशीय पशु आ गए। उन्हें बचाने की कोशिश में हादसा हो गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए लोगों में रुहेलखंड डिपो के बस चालक कांट क्षेत्र के गांव मल्हपुर निवासी रोहित और शाहजहांपुर डिपो के परिचालक अल्हागंज क्षेत्र के गांव इस्लामगंज निवासी सुधीर की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घायलों में क्षेत्र के गांव बघापुर निवासी रामसेवक, उनकी पत्नी राजवती और 12 वर्षीय बेटे रोहित उर्फ़ रौनक शामिल हैं। यह तीनों दिल्ली जा रहे थे। इसके अलावा शाहजहांपुर डिपो के चालक मिर्जापुर निवासी मनोज भी घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव वालों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से जलालाबाद सीएचसी भिजवाया गया। शाहजहांपुर डिपो की बस मे केवल 15 -16 सवारियां बैठीं थीं। दूसरी बस में करीब 20-25 सवारियां थीं।

जलालाबाद में सीएचसी में भर्ती घायलों को देखते परिजन। संवाद

जलालाबाद में सीएचसी में भर्ती घायलों को देखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed