फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two smugglers who sold opium arrested in three districts of Mandal

ंडल के तीन जिलों में अफीम बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers who sold opium arrested in three districts of Mandal
जैतीपुर। पुलिस ने झारखंड से लाकर बरेली मंडल के तीन जिलों में अफीम की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। एक तस्कर बदायूं का रहने वाला है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा वाहन चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पड़ैनिया पुलिया के पास बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर मुनीश निवासी ग्राम सींगापुर थाना मिर्जापुर व निजाकत अली निवासी ग्राम गौंतरा थाना उसावां जिला बदायूं के रहने वाले हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मुनीश झारखंउ से ट्रेन के माध्यम से सस्ते दामों में अफीम लेकर आता था। उसके बाद ये लोग बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में महंगे दामों में अफीम की बिक्री करते थे। शुक्रवार को कोई ग्राहक न मिलने पर बदायूं से वापस मिर्जापुर लौटते समय पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed