फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two smugglers from Bareilly arrested with smack worth ten lakhs, one absconding

Shahjahanpur News: दस लाख की स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 06 Dec 2023 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers from Bareilly arrested with smack worth ten lakhs, one absconding
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्करी के आरोपी। स्रोत-पुलिस
शाहजहांपुर। स्मैक की डिलीवरी देने आए बरेली निवासी दो तस्करों को मदनापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 100 ग्राम स्मैक, 3950 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत दस लाख रुपये होगी।
विज्ञापन

सोमवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर पुलिया के पास बाइक पर सवार दो लोगों की तलाशी ली। पुलिस ने उनके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा निवासी हसीब और याकूब उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला मिर्धान थाना फरीदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी बाइक पर राजू निवासी एजाजनगर गौटिया थाना बारादरी जिला बरेली भी सवार था लेकिन पुलिस को देखकर वह भाग गया। राजू ने अपना गैंग बनाया था जो झारखंड से स्मैक लाकर पैकिंग कर अलग-अलग जगह पर ऊंचे दामों पर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

जैतीपुर। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान पड़ेनिया पुलिया के 250 मीटर की दूरी पर भंवरपाल और रितेश निवासी ग्राम कटका थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया। उनके पास से डेढ़ किलो अफीम मिली है। एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपी झारखंड के एक व्यक्ति से अफीम लेकर आते थे। ढाबों और होटलों पर अफीम की बिक्री की जाती थी। उनके स्थानीय स्रोतों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed