फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two sisters died due to drowning in a pond in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, चोटी उतराते देख ग्रामीणों ने निकाले शव

Sun, 07 Jul 2024 01:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jul 2024 01:14 PM IST
सार

तिलहर के गांव राजनपुर में दो सगी बहनों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने मामा के घर रहती थीं। परिजनों ने उनके शवों को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Two sisters died due to drowning in a pond in Shahjahanpur
आरती और ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। क्षेत्र के गांव राजनपुर में शनिवार को 16 साल की आरती और उसकी 13 वर्षीय बहन ज्योति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक किशोरी की चोटी तालाब में उतारते हुए देखकर लोगों ने शवों को दोनों बाहर निकाला। मृतकों का परिवार नोएडा में रहता है। ये दोनों यहां अपने मामा के घर रहती थीं। परिजनों ने शवों को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।  

विज्ञापन


गांव राजनपुर निवासी मदनापुर थाने में तैनात होमगार्ड विजय कुमार के पास लगभग पांच साल से सगी भांजी आरती और ज्योति रहती थीं। ज्योति कक्षा सात की छात्रा थी। शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे बारिश के दौरान आरती और ज्योति घर के पालतू कुत्ते को गांव में टहलाने के लिए निकली थी।  

विज्ञापन

हैंडपंप से बंधा मिला पालतू कुत्ता 
दो घंटे तक जब दोनों वापस घर नहीं आई, तब उनकी तलाश की गई। परिजन को गांव के पूर्व दिशा में सरकारी स्कूल के सामने स्थित तालाब के पास हैंडपंप से कुत्ता बंधा था। तालाब में  ज्योति की चोटी ऊपर पानी में उतरा रही थी। इस पर ग्रामीण तालाब में घुस गए और दोनों के शवों को बाहर निकाला।  

बताते हैं कि पहले आरती तालाब में नहाने के लिए गई थी। गहरे पानी में वह डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए ज्योति पीछे से दौड़ी। वह भी तालाब में डूब गई। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। रविवार की सुबह मृतकों का इकलौता भाई दस वर्षीय दीपक, उसके चाचा रोहित और मोहित, बड़ी बहन पूजा और पिता आछू भी नोएडा से गांव पहुंच गए। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed