{"_id":"692de0a0ba5da1d90b01eac5","slug":"two-sides-clashed-over-cattle-removal-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159161-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मवेशी निकालने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मवेशी निकालने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में रास्ते में मवेशी निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
सोमवार की सुबह मोहल्ले के रतिराम और अनिल पक्ष के बीच रास्ते से मवेशी निकालने लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। भीड़ के चलते सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।
सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल अनिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली चौक अश्वनी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद